मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। प्रधानाचार्य आईटीआई अरुण यादव ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 नवंबर तक विभागीय पोर्टल पर अपना नवीन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व से पंजीकृत तथा नवीन पंजीकरण कराने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वॉक-इन सिद्धांत के आधार पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सहादतपुरा, मऊ में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक अपने समस्त मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं अंकपत्रों के साथ उनकी एक-एक छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर संस्थान में उपस्थित होना होगा। नोडल प्रधानाचार्य ने जनपद के समस्त इच्छु...