मऊ, अगस्त 30 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मधुबन थाना क्षेत्र के नकही दुल्लहपुर में बीते 24 अगस्त को दिन में पुरानी रंजिश में मारपीट कर पांच लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। नक्ही दुल्लहपुर निवासी आशीष यादव ने आरोप लगाया है कि बीते 24 अगस्त को दोपहर में भैंस चराने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही दीपू, अजय, विजय, अच्छेलाल, राम किशुन, लाला, महेन्द्र यादव, राहुल ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडा, लोहे की राड से लैस होकर अपशब्द बोलते हुए जानलेवा हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर पहुंचे उसके पिता रामसरन यादव, रामचंद्र, सूरज, अनिरुद्ध को भी मारपीट कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...