Mau News: रंजिश में चले लाठी डंडे, चार घायल, दो की हालत गम्भीर
मऊ, जुलाई 20 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के यूसुफाबाद वार्ड स्थित साई की तकिया मुहल्ला में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा चला। जिसमें दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रानीपुर सीएचसी मे भर्ती कराया। जहां दो की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नगर के युशुफाबाद वार्ड स्थित साईं की तकिया मुहल्ला सोमवार के दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट प्रथम पक्ष से मोहम्मद रासिद सहित दिलशाद, अनवर और अल्तमश घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रानीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मोहम्मद राशिद और अल्तमश की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस सम्बंध में थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.