मऊ, अक्टूबर 9 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्थानीय डीसीएसकेपीजी में शुक्रवार को 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को जीवन में कभी भी नशा न करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि सदस्य, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग विनय कुमार ने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अत्यंत आवश्यक है। नशा न केवल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे परिवार एवं समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रामकेवल यादव (अध्यक्ष, नशामुक्ति केंद्र), डॉ. जहीरुद्द...