मऊ, जुलाई 3 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी तहसील अंतर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र के बीबीपुर में शुक्रवार को नौशेरा के शेर अमर शहीद ब्रिगेडियर उस्मान के 78 वें शहादत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहादत दिवस कार्यक्रम में सपा समेत विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव, गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी और मऊ सदर के विधायक अब्बास अंसारी की तरफ से शहीद ब्रिगेडियर उस्मान के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान ब्रिगेडियर उस्मान के परिजनों ने मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव को ब्रिगेडियर उस्मान का चित्र भेंट किया। यह भी पढ़ें- ब्रिगेडियर मो. उस्मान का बलिदान दिवस मनाया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद धर्मेन्द...