Mau News: युवती से दुराचार के आरोप में अस्पताल संचालक सहित चार पर मुकदमा
मऊ, जुलाई 19 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर होटल में ले जाकर उसके साथ दुराचार करने और गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात मामले में कोर्ट के आदेश पर अस्पताल संचालक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार स्थानीय घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासिनी एक युवती की मुलाकात आजमगढ़ जनपद के नारायनपुर निवासी राहुल से हुई थी। जान -पहचान के बाद बाद मोबाइल से बातचीत करते हुए युवक ने युवती को बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र स्थित उसके रिश्तेदार अस्पताल का संचालन करते हैं। युवक ने युवती को अस्पताल में काम दिलाने का आश्वासन दिया था। थाने में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.