Mau News: युवती को भगा ले जाने पर प्राथमिकी दर्ज
मऊ, जुलाई 20 -- Mau News: दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी पिता की तहरीर पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने रविवार की शाम शिवम उर्फ योगी सोनकर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि बीते 10 जुलाई की सुबह पांच बजे थाना क्षेत्र के खटीक टोला मुहल्ला निवासी शिवम उनकी 20 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। खोजबीन के दौरान पता चला कि वो शादी करने की नियत से भगाकर ले गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बहला फुसाकर नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप, प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.