मऊ, अगस्त 4 -- Mau News: पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र स्थित पीसीएफ केंद्र पर खाद लेने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूंगमास गांव निवासी रमाकांत यादव पुत्र भीम यादव ने तहरीर देकर बताया कि तीन अगस्त को पीसीएफ कोपागंज खाद लेने गया था। इस दौरान मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है थानाध्यक्ष राकेश रोहन सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: मारपीट में युवक घायल, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...