Mau News: युवक से ठगी के 4.13 लाख रुपये खाते में कराये वापस
मऊ, जुलाई 22 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत अमिला निवासी युवक से फोन कर रकम दोगुना करने का लालच देकर शातिर दिमाग साइबर जालसाजों द्वारा की गई ठगी के 4 लाख 13 हजार 140 रुपये कोतवाली की साइबर सेल शाखा ने खाते में वापस करा दिये। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि कोतवाली अंतर्गत अमिला निवासी अंकित कुमार पटवा पुत्र अनिल कुमार पटवा से विगत 7 मई 2026 को साइबर जालसाजों ने रकम दोगुना करने का लालच देकर युवक के खाते से 4 लाख 13 हजार 140 रुपये की ठगी कर ली गई थी। युवक ने साइबर पोर्टल पर 8 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक के खाते से ठगी की गई 4 लाख 13 हजार 140 रुपये की संपूर्ण धनराशि होल्ड करा दी गई थी। जिसे बुधवार को पीड़ित युवक के खाते में वापस करा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.