मऊ, नवम्बर 1 -- Mau News: मऊ, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सड़क सुरक्षा संदेश रैली को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया यातायात माह का शुभा...