Mau News: मौसम:शहर बारिश से सराबोर, ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदें भी नहीं गिरी
मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। बारिश ने एक बार फिर नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। शहर में सोमवार की अल सुबह हुई झमाझम बारिश से सड़कें और मोहल्ले लबालब हो गए। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र के किसान आसमान ताकते रहे। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहे। जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को भोर से ही शहर में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। जो लगभग आठ बजे तक रुक रुककर होती रही। बारिश से शहर के कई निचले जगहों पर जल भराव की स्थिति रही। सोशल मीडिया पर कुछ स्थानीय लोगों ने समस्या को लाइव दिखाकर नगर पालिका की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाया। राहुल, अमित, कन्हैया आदि ने बताया कि नाली और नालों की सफाई ठीक ढंग से न होने के कारण समस्या दिखाई पड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.