मऊ, सितम्बर 25 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिले में पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश होने से एक ओर जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अधिकतम 27 तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार की शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार देर रात तक रुक-रुककर होती रही। लगातार हो रही बारिश से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की गलियों में जलभराव होने से लोगों को खासा परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: दिनभर रुक-रुककर हुई बरसात, तेज हवाओं ने कराया ठंड का एहसास बारिश से राहत मिली वहीं रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। लगातार पड़ रही गर्मी और उमस के बीच हुई बारिश से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं धान की फसल को भी पर्याप्त नमी मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे है...