मऊ, अगस्त 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनपद में मौसम प्रतिदिन पल-पल बदल रहा है। शुक्रवार को दोपहर तक तेज उमस होने के बाद शहर समेत जिले के कई हिस्सों में कहीं हल्की तो तेज बारिश हुई। रुक-रुककर बारिश देर शाम तक होती रही। बारिश होने से उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। दिन में अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को सबुह से ही मौसम में बदलाव होता रहा। कभी तेज धूप निकती तो कभी आसमान में काले बादलों से ढक जा रहा था। कुछ समय आसमान में ऐसे बादल उमड़-घुमड़ रहें थे कि मानो तेज बारिश होगी। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे आसमान में तने बारिश के बादल छट गए और सूर्य देव ने दर्शन दिए। दोपहर 12 बजे तो धूप के तेवर काफी ज्यादा तल्ख हो गए। दोपहर में सूरज की तपिश और उमस की वजहसे हर कोई परेशान दिखाई दिया। सबसे ज्याद...