मऊ, जुलाई 19 -- Mau News: मऊ, संवाददाता।रोटरी क्लब के तत्वाधान में रविवार को स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत वाराणसी के डाक्टरों की टीम द्वारा विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। ​शिविर में वाराणसी के अनुभवी नेत्र चिकित्सकों ने मरीजों का गहन परीक्षण किया। मोतियाबिंद से प्रभावित रोगियों की पहचान की। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद, चिन्हित किए गए मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए वाराणसी स्थित हॉस्पिटल ले जाया गया। ​मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि रोटरी क्लब गरीब, असहाय की सेवा में सदैव तत्पर रहता है। आर्थिक अभाव के कारण कई लोग अपनी आंखों का उपचार नहीं करा पाते हैं, जिससे उनका जीवन अंधकारमय हो जाता है, क्लब द्वारा ऐसे लोगों का नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाना अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। ...