Mau News: मैरिज हॉल, अस्पताल में पकड़ी खामियां, जारी की नोटिस
मऊ, जुलाई 10 -- Mau News: मधुबन,हिन्दुस्तान संवाद। शहरों में आग की घटनाओं को देखते हुए शासन के निर्देश पर अग्नि सुरक्षा के मानकों को कड़ाई से लागू कराने के लिए मधुबन में बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया गया। एसडीएम सत्यप्रकाश और मुख्य अग्निशमन अधिकारी मऊ के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने कस्बे के प्रमुख मैरिज हॉल, वस्त्रालय, अस्पताल और मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों में अग्नि शमन के मानकों में गंभीर कमियां पाई गईं। एसडीएम ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों को सात दिन के भीतर खामियों को दुरुस्त करने का नोटिस जारी किया है। वहीं डुमरी मर्यादपुर में स्थित एक अस्पताल में कर्मचारियों और मरीजों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। एसडीएम सत्यप्रकाश और सीएफओ मऊ की संयुक्त टीम सबसे पहले एक मैरिज हॉल पहुंची। टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.