Mau News: मेले में मूर्ति देख रहे किशोर से मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी कविता की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार कविता का भाई अनूप कुमार (16) बीते 27 अक्तूबर को नई बाजार में मेला देखने गया था। रात करीब आठ बजे जब वह पंडाल के सामने मूर्ति देख रहा था, तभी भैसाखरग गांव निवासी सोहन सोनकर और शिवम सोनकर अनूप को धक्का मारने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.