मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। घोसी नगर के पकड़ी मोड़ स्थित एसके मेडिकल स्टोर में रविवार की रात में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में दुकान में रखी दवाइयां समेत लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के ऊपर रह रहे लोगों ने लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घोसी के बड़ागांव उत्तरी निवासी संतोष कुमार एसके मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। बताया गया कि रात करीब दो बजे दुकान बंद थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखकर मकान मालिक ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग ...