मऊ, अक्टूबर 21 -- Mau News: मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के सलाहाबाद मोड़ के पास बुधवार की शाम को मूर्ति विसर्जन के बाद घर लौट रहे दो सगे भाइयों को चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू से हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों थाना सरायलखंसी क्षेत्र के बचौना सलाहाबाद निवासी विशाल चौहान और मिथुन चौहान को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है। घटना के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि मामले में घायलों की तरफ से तहरीर प्राप्त हो गई है, मुकदमा दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...