मऊ, जुलाई 16 -- Mau News: कोईिरयापार, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र नदवासराय अंतर्गत आने वाले गांव मुस्कुरा का 100 केबीए का ट्रांसफार्मर उस समय तेज आवाज के साथ धू-धूकर जलने लगा, जब गुरुवार की दोपहर बाद तेज बारिश एवं आकाशीय बिजली के कड़ने की आवाज सुनाई दी। बिजली के ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से उसमे भरा तेल जमीन पर गिरने लगा। इस बीच बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। बिजली कटने के बाद विभागीय कर्मचारी व लाईनमैन मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। गांव के रामाश्रय यादव एवं सूरज का कहना है कि खेती किसानी व उमस भरी गर्मी में बिजली ठप होने से हम उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस सम्बंध में अवर अभियंता आशुतोष त्रिपाठी का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार...