Mau News: मुठभेड़ में चेन स्नैचिंग गिरोह के दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
मऊ, जुलाई 5 -- Mau News: मधुबन (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के भैरोपुर बंधा मंदिर से राजू चौक पुलिया के पास रविवार सुबह पुलिस और चेन स्नैचिंग गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई जबकि उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को distrito अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, दो तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि रविवार सुबह मधुबन थाना पुलिस क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चेन स्नैचिंग गिरोह के दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश किसी बड़ी वारदात की फिराक में भैरोपुर बंधा मंदिर से राजू चौक पुलिया के पास मौजूद हैं। इस पर क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.