मऊ, जुलाई 24 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में 18.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मुख्य फायर स्टेशन का भूमि पूजन पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर और मुख्य अग्नि शमन अधिकारी के वर्मा ने शुक्रवार को किया। भूमि पूजन के साथ ही मुख्य फायर स्टेशन के निर्माण कार्य का औचारिक शुभारम्भ हो गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि मुख्य फायर स्टेशन का भवन निर्माण होने से आग की घटनाओं पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी के वर्मा ने बताया कि नए मुख्य फायर स्टेशन के भवन में अत्याधुनिक सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी ने बताया कि मुख्य अग्नि शमन का नया भवन मल्टी-स्टोरी भवन के रूप में निर्मित होगा। इसमें अग्निशमन वाहनों के लिए आधुनिक पार्किंग, प्रशासनिक कार्यालय, कंट्रोल रूम, ...