मऊ, अगस्त 6 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दोहरीघाट के मुक्तिधाम रोड पर इस समय बारिश से जाम नालियों का गन्दा पानी सड़क पर फैल गया है। वहीं सड़क पर गिराई गई मिट्टी से कीचड़ फैल गया है। जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोहरीघाट नगर पंचायत में जलनिकासी की समस्या एक विकराल रूप में खड़ी है। जगह-जगह नाली चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में सड़कों से वाहन गुजरने पर गंदे पानी की छीटें लोगों पर पड़ता है या फिर मकानों की दीवारों पर गिरता है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भगवानपुर बाजार की सड़क पर जलजमाव से परेशानी इस समस्या की ओर न तो नगर प्रशासन और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं। मुक्तिधाम पर शव दाह करने के लिए आने जाने के लिए सड़क का निर्माण क...