मऊ, अगस्त 11 -- Mau News: रानीपुर। ब्लाक क्षेत्र के फतेहपुर महिला इंटर कॉलेज के सामने स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर के पास लगे मीटर बॉक्स में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले धारण कर लिया और बॉक्स धू-धू कर जलने लगा। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। बिजली उपकरण के जलने से फतेहपुर गांव में लगभग 50 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। अवर अभियंता रमेश चंद सिंह का कहना है की ट्रांसफार्मर के पास लगा मीटर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। जल्द ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी ----------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...