मऊ, अक्टूबर 16 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र के बंदीघाट में मीज़ान मेमोरियल ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर, हरियाणा, भोपाल, अलीगढ़, सहारनपुर, पटना, इंदौर और बागपत सहित विभिन्न स्थानों की प्रतिभाशाली टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: तिरहुत प्रमंडल बना बिहार कबड्डी चैंपियनमुहम्मद मीज़ान की याद में कबड्डी टूर्नामेंट स्थानीय विधायक राजेंद्र कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ कराते हुए कहा कि कबड्डी भारत का एक प्राचीन और लोकप्रिय पारंपरिक खेल है। यह खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि भाईचारे, एकता और आपसी सहयोग का संदेश भी देता है। कबड्डी से ...