Mau News: मिठाई की दुकान का शीशा तोड़कर हजारों की चोरी
मऊ, अगस्त 16 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मादी सिपाह चौकी अंतर्गत ऊसरी चट्टी में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने मिठाई की एक दुकान को निशाना बना लिया। चोर दुकान का शीशा तोड़कर अंदर घुसे और वहां से नकदी के साथ बड़ी मात्रा में लड्डू चोरी कर ले गए। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के ऊसरी खुर्द निवासी गुलाब की मिठाई की दुकान ऊसरी चट्टी पर यूनियन बैंक के पास स्थित है। दुकानदार के मुताबिक 15 अगस्त की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात के समय अज्ञात चोरों ने दुकान को अपना निशाना बनाया। 16 अगस्त की सुबह जब गुलाब दुकान खोलने पहुंचे तो रैक और अलमारी का शीशा टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.