मऊ, अगस्त 5 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर जनपद के खजनी में 10 वर्षीय वैभव वर्मा के अपहरण और हत्या के विरोध में मंगलवार की शाम को दोहरीघाट कस्बे में स्वर्णकार समाज ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सभी लोगों ने एकजुट होकर प्रशासन से न्याय की मांग की। उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए नारे भी लगाए। कैंडल मार्च कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर निकला। स्वर्णकार समाज के हाथों में मोमबत्तियां और न्याय की मांग वाले पोस्टर थे। मार्च में शामिल लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें फांसी जैसी कठोर सजा दी जाए। इस अवसर पर लोगों ने मृतक वैभव की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सोमनाथ वर्मा ने कहा कि मासूम वैभव के हत्यारों को ...