मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना प्रांगण में शनिवार को उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री और सीओ जितेंद्र सिंह घोसी/मुहम्मदाबाद गोहना की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें राजस्व से दो, पुलिस से दो और नगर पंचायत से एक सहित कुल पांच फरियादियों ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर समस्या समाधान की गुहार लगाई। इस दौरान मौके पर मात्र एक पुलिस से संबंधित शिकायत का ही समाधान हो पाया। वही एसडीएम ने नगर के महतवाना वार्ड में स्थित मार्ग की मरम्मत में लापरवाही पर नगर पंचायत के कर्मचारी को फटकार लगाते हुए अति शीघ्र मरम्मत करवाने का निर्देश दिया। थाना समाधान दिवस से पहले बारावफात पर्व की सुरक्षा के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Hapur News: गैरपरम्परागत कार्य होने पर चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी होंग...