मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। ज्ञापन में आशा कर्मियों के अंशदान में राज्य बजट से 4500 रुपये की बढ़ोतरी करने और प्रोत्साहन राशि में 50 प्रतिशत इजाफा करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही प्रोत्साहन राशि का बकाया भुगतान पारदर्शी तरीके से करने तथा वर्षों से लंबित जेएसवाई, टीवीआई समेत अन्य मदों की पूरी धनराशि का भुगतान करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Hardoi News: आशा ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने समेत 13 मांगें उठाईं कार्यकर्ताओं ने संबंधित भुगतान का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक क...