Mau News: मातेश्वरी महाधाम में कलश स्थापना के साथ दस दिवसीय अखंड महायज्ञ शुरू
मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। पतित पावनी सरयू नदी के तट पर स्थित अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम में रविवार को शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कलश स्थापना के साथ दस दिवसीय आदि शक्ति अखंड महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। मातेश्वरी परिवार के संस्थापक सद्गुरु जी महाराज ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की शुरुआत कराई। इस दौरान सद्गुरु जी महाराज और मां आदिशक्ति के जयकारों से धाम परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मातेश्वरी पंडाल भक्तिमय हो गया। महायज्ञ में आसपास के गांवों और कस्बों के अलावा अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: मां जगदम्बा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शत चंडी महायज्ञ का आयोजन धाम के श्रेष्ठ आचार्य सुदर्शन जी ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.