मऊ, अगस्त 12 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। श्री खाकी बाबा प्रेमियर लीग मानसून कप-2026 का फाइनल मैच किड़हिरापुर और माऊरबोझ की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर सिक्स लगा कर माऊरबोझ ने ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता एवं उपविजेता टीम को मधुबन विधानसभा से बसपा प्रत्याशी भरत भैया ने मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की। कमेटी द्वारा विजेता टीम को 10000 तो वहीं उपविजेता को 7000 रूपये की नगद राशि भी दी गयी। माऊरबोझ के अमन को मैन ऑफ़ द सीरीज के रूप में कूलर तो वहीं संदीप को मैन ऑफ़ द मैच के रूप में घड़ी एवं शील्ड दी गयी। आयोजक समाजसेवी मनोज पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया था। प्रत्येक मैच 6-6 ओवर के खेले गए। उन्होंने सफल आयोजन के लिए कमेटी के सभी सदस्यों, क्षेत्रीय जनता एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया।

हिंद...