मऊ, जुलाई 23 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। विकास भवन परिसर में गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ के तत्वावधान में पशुमित्र और मैत्री कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। चेताया कि नियमित मानदेय की मांग पूरी नहीं होने पर एफएमडी मुंहपका-खुरपका टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान का बहिष्कार किया जाएगा। पशुमित्रों ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में मांग किया गया है कि पशु मित्र और मैत्री कार्यकर्ता कई वर्षों से नियमित मानदेय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कई बार आश्वासन के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संगठन द्वारा कई बार शासन और अधिकारियों को पत्र लिखकर मांग उठाई गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- मानदेय की मांग को लेकर पैरावेट...