मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। विशिष्ट करेस्पॉन्डेंट महिला उत्थान समिति से जुड़ी बीसी सखियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बीसी सखियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मुख्य विकास अधिकारी एवं उपायुक्त स्वत: रोजगार को मांगपत्र सौंपकर शासनादेशों को जल्द से जल्द धरातल पर लागू कराने की मांग की। बीसी सखियों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में शासन की ओर से बीसी सखियों के हित में कई शासनादेश जारी किए गए हैं, लेकिन उनमें से कई का अब तक प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो सका है। इसके चलते उन्हें काम करने और अपनी आजीविका चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने अधिकारियों से सभी लंबित आदेशों को जल्द लागू कराने की अपील की। बीसी सखियों ने मांग किया कि 25 सि...