मऊ, जुलाई 15 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश प्रभारी रविन्द्र राय के नेतृत्व एवं जिला प्रभारी काशीनाथ यादव की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधि मंडल अपनी समस्याओं को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने मांगों के समर्थन में अपना ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा। प्रधान संगठन के प्रदेश प्रभारी रविन्द्र राय ने बताया कि पिछले 13 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानों के प्रशासक पद पर कोई रोक नहीं लगाई गईं है। फिर भी ग्राम पंचायतों के सचिव और अधिकारी यह कहकर भुगतान पर रोक लगा रहे हैं कि शासन का कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है। संघटन ने मांग किया कि पूरे जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट शासनादेश से अवगत कराया जाय। जिला उपाध्यक्ष रामाश्रय भारद्वाज ने नाली, खड़ंजा, मरम्मत कार्...