Mau News: महावीरी झंडा जूलूस में गूंजे बजरंग बली के जयकारे
मऊ, अक्टूबर 21 -- Mau News: दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। विजयादशमी पर मंगलवार को दुबारी में श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। महावीरी झंडे की शोभायात्रा गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा विग्रह पुर होकर बाजार सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए देर शाम धार्मिक स्थल ब्रह्मबीरा बाबा के स्थान पर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने झांकी पर पुष्प वर्षा की और फूल-बताशे चढ़ाकर प्रसाद अर्पित किया। जुलूस में बुजुर्ग, युवा और बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। पारंपरिक फरुवाही नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह भी पढ़ें- Purnia News: शहर में मां शारदीय नवरात्र धूमधाम से संपन्न, भक्तों की उमड़ी रही भीड़ पूरा जुलूस पुलिस सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.