मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। पतित पावनी मां सरयू के तट पर स्थित अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मातेश्वरी परिवार की ओर से आयोजित 10 दिवसीय आदि शक्ति अखंड महायज्ञ एवं ध्यान योग प्रवचन कार्यक्रम के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान सद्गुरु महाराज ने भक्तों को आध्यात्मिक जीवन का संदेश देते हुए कहा कि जीवन में कभी भी मनौती का रिश्ता नहीं रखना चाहिए, चाहे वह सद्गुरु का दरबार हो या परम सत्ता का। उन्होंने कहा कि मनौती का रिश्ता स्वार्थ पर आधारित होता है। सांसारिक जीवन में भी लोग स्वार्थ के रिश्तों को पसंद नहीं करते, तो फिर परम सत्ता के साथ ऐसा रिश्ता कैसे स्वीकार्य हो सकता है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: नकारात्मक ऊर्जा के नाश के लिए की मां कालरात्रि की पूजा जीवन में सद्गुरु या ...