मऊ, जुलाई 22 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मध्यदेशीय वैश्य महासभा इकाई मधुबन के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश महामंत्री गिरीश चन्द गुप्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने की। बैठक में सर्वसम्मति से मधुबन नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगर अध्यक्ष राधेश्याम मद्धेशिया, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रमा मद्धेशिया ,नगर महामंत्री चंदन मद्धेशिया ,नगर कोषाध्यक्ष अभिषेक मद्धेशिया, नगर उपाध्यक्ष संजीव मद्धेशिया, नगर मंत्री गणेश मद्धेशिया को चुना गया। इस अवसर पर संरक्षक मंडल के कपूर चंद्र मद्धेशिया, रवि मद्धेशिया, मोहन मद्धेशिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...