Mau News: मधुबन नगर पंचायत में 60 लाख की धांधली का आरोप
मऊ, जुलाई 9 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की भर्ती और वेतन भुगतान में बड़े पैमाने पर धांधली का मामला सामने आया है। नगर पंचायत के तीन सभासदों ने उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत कर आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की साठ-गांठ से सफाई कर्मियों के नाम के स्थान पर उनके परिवार के सदस्यों का नाम दर्ज कर लगभग 60 लाख रुपये की हेराफेरी की गई है। साथ ही सुग्गीचौरी रोड पर बने नाले के निर्माण में भी मानकों की अनदेखी की गई है। शिकायत के बाद शासन के निर्देश पर जांच के लिए पहुंची टीम ने पूरे मामले की सघनता से जांच की। गुरूवार को शिकायत की जांच के लिए नगर निगम से अपर नगर आयुक्त प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम मधुबन पहुंची। टीम में लेखा, स्थापना और अभियंत्रण विभाग के अधिकारी भी शामिल थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.