Mau News: मदरसा स्टाफ की पिटाई से छात्र के फरार होने का आरोप
मऊ, सितम्बर 1 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित दारुल उलूम कादरिया मदरसा में स्टाफ की पिटाई से भयभीत छात्र के मदरसा से फरार होने का मामला सामने आया है। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर किशोर के पिता ने मदरसा में तैनात दो कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खिरिडिहा निवासी मुस्तकीम पुत्र अली असमद ने चिरैयाकोट स्थित मदरसा युसुफाबाद के स्टाफ अब्दुल सलाम व मौलाना अख्तर के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक 13 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साबिर मदरसा में रहकर पठन-पाठन करता है। सोमवार को अज्ञात कारणों से उक्त दोनों स्टाफ ने किशोर को मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। जिससे भयभीत होकर किशोर कहीं भाग गया, जिसकी सूचना विद्यालय ने देर शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.