मऊ, अक्टूबर 21 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बताया कि जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के संभाजन के पश्चात आलेख्य मतदेय स्थलों की सूची तैयार कर 19 अक्तूबर को उसका प्रकाशन कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव देना हो, तो वह 22 अक्तूबर तक संबंधित तहसील कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में अपना आपत्ति पत्र या सुझाव उपलब्ध करा सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 353-मधुबन, 354-घोसी, 355-मोहम्मदाबाद गोहना (अनुसूचित जाति) तथा 356-मऊ में मतदेय स्थलों के संभाजन के बाद लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के प्रावधानों के अंतर्गत आलेख्य मतदेय स्थलों की सूची प्रकाशित की...