Mau News: मतदाता पुनरीक्षण:बूथ दिवस पर नहीं दिखा उत्साह, बीएलओ करते रहे इंतजार
मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के सभी 1936 बूथों पर बूथ दिवस आयोजित किया गया। नए मतदाताओं को जोड़ने और छूटे हुए लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए बूथों पर बीएलओ की तैनाती रही, लेकिन अभियान को लेकर मतदाताओं में खास उत्साह नहीं दिखा। अधिकांश केंद्रों पर बीएलओ मतदाताओं का इंतजार करते रहे। कहीं सन्नाटा पसरा रहा तो कहीं इक्का-दुक्का लोग ही फार्म लेने और जमा करने पहुंचे। हालांकि, दोहरीघाट कस्बे के कुछ बूथों पर सुबह के समय आवेदकों की भीड़ भी दिखाई दी। शनिवार को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक विशेष कैंप चला। इस दौरान बीएलओ ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन और दावे-आपत्तियां प्राप्त किए। अभियान का उद्देश्य छूटे हुए मतदाताओं के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.