Mau News: मझवारा में भाजपा नेता का मोबाईल छीनकर बदमाश फरार
मऊ, अगस्त 21 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित अदरी-मधुबन शहीद मार्ग पर डीह स्थान के समीप गुरुवार की रात करीब दस बजे पैदल अपने घर जा रहे पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा नेता विजय कुमार गुप्ता का मोबाइल, बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया और मौके से फरार हो गए। मझवारा बाजार निवासी व पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा नेता विजय कुमार गुप्ता गुरुवार की रात करीब 10 बजे बाजार से पैदल ही अपने घर जा रहे थे। अभी अदरी-मधुबन शहीद मार्ग पर डीह स्थान के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से एक बाईक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने धमकाकर उनका मोबाईल छीन लिया और गाली गलौज करते हुए बाईक पर सवार होकर आराम से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: युवक से मोबाइल छीनकर फरारबाजारवासियों में भय भाजपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.