Mau News: मछली मारने के विवाद में मारपीट, पोखरे में फेंक दी बाईक
मऊ, सितम्बर 9 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के जमुआरी गाँव में पोखरी में पाली गई मछली को फंदा डालकर मारते समय मछली पालने वाले के पहुंचने पर मारपीट हो गई। पिड़ित की बाईक को पोखरे में फेंकने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित अतीक अहमद की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों पर विभिन्न गंभीर धाराओ ंमें प्राथमिकी पंजीकृत किया है। जमुआरी गांव निवासी अतीक अहमद पोखरे में मछली पाले हुए हैं। जिसको देखने के लिए मंगलवार की रात्रि में 11 बजे पहुंचे तो गांव के ही विशाल सहित चार अन्य लोग पोखरी में फंदा लगाकर मछली मार रहे थे। मछली मारने से मना करने पर उक्त पांचों ने गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया और उसकी बाइक भी पोखरे में फेंक कर जान से मारने की धमकी देते हुए चलें गये। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मछली खरीदने के विवाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.