मऊ, नवम्बर 17 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के अहिरौली गांव में रविवार की शाम एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय घर के सभी सदस्य छठ पर्व मनाने गए थे। घर पर अकेले मौजूद सतीश बेटी की शादी के लिए खरीकर रखे सामान को बचाने और आग बुझाने के प्रयास में झुलस गए। उन्हें स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर सोमवार की पहुंची राजस्व टीम ने आगलगी में हुए नुकसान का आकलन किया। अहिरौली निवासी सतीश पुत्र दलसिंगार के घर रविवार को छठ पर्व को लेकर खुशी का माहौल था। तीन बजे के बाद घर की महिलाएं गांव में स्थित घाट पर चली गई थी। घर पर केवल सतीश मौजूद थे, जो शाम के समय बाहर टहल रहे थे। इस बीच घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सुगबुगाहट पाकर सतीश कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटे...