Mau News: मऊ में 10 बूथों पर 5131 शिक्षक मतदाता डालेंगे वोट
मऊ, अक्टूबर 19 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में जिले के 5131 शिक्षक मतदाता 23 अक्तूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए जिले के सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों और मऊ नगरपालिका कार्यालय समेत 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बैलेट पेपर से मतदान होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर 40 कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया संभालेंगे। मौजूदा सदस्य का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण होने वाली रिक्ति को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित किया है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.