मऊ, जुलाई 23 -- Mau News: नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय गांव में गुरुवार सुबह मंदिर में पूजा करने गए मजदूर की मंदिर प्रांगण में स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नदवासराय निवासी 45 वर्षीय लवकुश गोंड पुत्र स्व.संता गोंड गुरुवार की सुबह करीब दस बजे गांव स्थित काली माता मंदिर में पूजा अर्चना करने गया था। पूजा से पहले प्रांगण में स्थापित तालाब के जल से हाथ पैर धोने पहुंच गया। हाथ पैर धोने के दौरान उसका पैर फिसल गया और तालाब के वह गहरे पानी में जा गिरा। आस-पास मौजूद लोगों को जब तक...