मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले नागपंचमी का पर्व पूरे जनपद में श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया गया। साथ ही सर्पयोग से रक्षा के लिए नाग देवता की आकृति बनाकर दूध, लावा, फूल आदि से घर की महिलाओं ने उनकी विधिवत पूजा की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नागपंचमी की धूम रही। शहर से लगाये ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह अखाड़ों में कुश्ती एवं कबड्डी का भी आयोजन हुआ। सोमवार की सुबह से ही घरों में नागपंचमी की तैयारियां प्रारंभ हो गई थी। नाग पंचमी के मौके पर महिलाओं ने गाय के गोबर और पीली सरसों से लेपन कर नाग देवता और गृह देवता को दूध और लावा चढ़ाया। यह भी पढ़ें- Nag Panchami 2026 Puja: कौन हैं सांपों की अधिष्ठात्री देवी, भगवान शिव से है खास नाता, नाग पंचमी पर दर्शन नाग पंचमी की पूजा के दौरान ...