Mau News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में टाउन इंटर कालेज के 11 बच्चों ने बढ़ाया मान
मऊ, अक्टूबर 10 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़ मंडल में शुक्रवार को आयोजित एकदिवसीय मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में टाउन इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबाद गोहना के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विभिन्न कला विधाओं में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के 11 छात्र-छात्राओं ने पांच प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित तहसील और जनपद का नाम रोशन हुआ। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में टाउन इंटर कॉलेज के कुल 20 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 12 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दृश्य कला द्विविमीय श्रेणी में कक्षा 10 की आकांक्षा मौर्य तथा त्रिविमीय श्रेणी में कक्षा 12 के शुभम विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ताल वादक एकल प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.