Mau News: मंगलसूत्र झपटते महिला को लोगों ने दबोचा, पहुंची पुलिस
मऊ, अगस्त 11 -- Mau News: अमिला, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी में मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार में एक महिला का मंगलसूत्र झपटने का प्रयास कर रही महिला को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे बोझी पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया। पीवाताल निवासी आशा राजभर ने बताया कि वह मंगलवार को कुछ महिलाओं के साथ बोझी की साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने आई थीं। एक दुकान पर सब्जी खरीदने के दौरान एक महिला ने मौका पाकर उनके गले से मंगलसूत्र खींचने का प्रयास किया। आभास होने पर उन्होंने महिला को मंगलसूत्र खींचते हुए पकड़ लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुट गए और महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ी गई महिला अपना नाम सुनीता और पता उरुवा बाजार, गोरखपुर बता रही है। पुलिस महिला से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।---------------
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.