मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दुबारी गांव में कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद जमीन पर जबरन जुताई कराने को लेकर दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने बीच-बचाव कर जुताई रुकवाई। घटना के बाबत सुधीन्द्र कुमार पाण्डेय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। घटना के बाबत मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्त ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। कोर्ट के आदेश और जमीन के कागजात खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...