मऊ, अगस्त 5 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर स्थिर रहने के बाद एक बार फिर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बढ़ते जलस्तर के साथ ही नदी कि धारा उग्र होती जा रही है। बुधवार को दोपहर बाद पांच सेमी बढ़कर नदी का जलस्तर खतरा बिंदु 69.90 मीटर से महज 45 मीटर नीचे है। इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो जल्द ही नदी खतरा बिंदु पार कर भारी तबाही मचानी शुरू कर देगी। जलस्तर बढ़ने के साथ ही कस्बा स्थित भारत माता मंदिर पर दबाव बढ़ता जा रहा है। सुरक्षा में लगे बोल्डरों के खिसकने कि आशंका को देखते हुए सिंचाई विभाग मंदिर कि सुरक्षा बढ़ा दिए है। साथ ही मंदिर के नीचे बोल्डरों को गिराया जा रहा है। वहीं बढ़ते जलस्तर के साथ ही तटवर्ती गांवो में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीणों के माथे पर चिंता कि लकीरें साफ दिखाई दी दे रहीं हैं।

जल स्तर पर नजर जलस...